सब्जी मंडी में विवाद के बाद महिला और उसके बेटे से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

जगदीश श्रीवास्तव।

हमीरपुर। राठ कस्बे की अतरौलिया स्थित सब्जी मंडी में सोमवार को हुए विवाद के बाद एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक सब्जी विक्रेता पर गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने राठ कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कस्बे के बुधौलियाना मोहल्ला निवासी कुसुम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह अतरौलिया स्थित सब्जी मंडी में थी। इसी दौरान एक सब्जी विक्रेता ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर दी।कुसुम के मुताबिक, मां के साथ मारपीट होते देख उसका बेटा अनिरुद्ध उसे बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद पीड़िता ने राठ कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने जांच की बात कहीइस संबंध में राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *