हमीरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा, घंटों बाद भी पुलिस नहीं पहुंची

जगदीश श्रीवास्तव।

हमीरपुर। राठ जनपद के जरिया थाना क्षेत्र के इटालिया बाजा गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव निवासी संजय (32 वर्ष) पुत्र मूरत ध्वज की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल संजय को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव फिलहाल CHC राठ में ही रखा हुआ है।

परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना जरिया थाने को देने के बावजूद अभी तक मौके पर या अस्पताल में कोई भी पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा है, जिससे परिवार में आक्रोश नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *