स्थानीय हाईवे रोड मंडी समिति तिराहा क पास हुई दुर्घटना,शव पोस्टमार्टम को भेजा गया
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड मंडी समिति के समीप शनिवार की सुबह ड्यूटी से लौट कर आए आउटसोर्सिंग एंबुलेंस पायलट वाहन से उतरने के बाद हाईवे रोड पैदल पार कर रहा था। उसी समय कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एंबुलेंस पायलट सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने घायल पायलट को जिला चिकित्सालय चिचौली में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के दौरान पायलट को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल में पहुंची पुलिस ने युवक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि उपरोक्त एंबुलेंस पायलट के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। औरैया के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी आशीष भदौरिया उर्फ गोलू 36 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जगदीश भदौरिया जो आउटसोर्सिंग एम्बुलेंस पायलट के पद पर औरैया में कार्यरत रहा है,औरैया से उसका स्थानांतरण कानपुर देहात अकबरपुर हो गया। अकबरपुर में ड्यूटी करने के बाद शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे वह बस द्वारा औरैया आया। स्थानीय हाईवे रोड मंडी गेट चौराहा के समीप बस से उतरकर पैदल रोड पर कर रहा था। उसी समय इटावा की उस आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पायलट सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पास- पड़ोस के लोग उसे तुरंत निजी साधन से जिला चिकित्सालय चिचौली ले आए और भर्ती कराया। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सक ने पायलट आशीष को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक पायलट का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक पायलट के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
