बिधूना में श्री नगली निवासी भगवान की बैण्डबाजों के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा

बिधूना,औरैया। श्री नगली विराजमान भगवान की भव्य शोभायात्रा शनिवार को बैडबाजों के साथ साधु संतों की अगुवाई में बिधूना कस्बे की सड़कों पर भारी धूमधाम के साथ निकाली गई। इस शोभा यात्रा के पूर्व बिधूना कस्बे के एसजीएस स्कूल के पास स्थित नगली निवासी भगवान के मंदिर एवं सत्संग भवन में रामायण भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। तपश्चात आयोजित विशाल भंडारा में साधु संतों के साथ सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बिधूना कस्बे के एसजीएस स्कूल के पास स्थित नगली निवासी भगवान के मंदिर एवं सत्संग भवन में शनिवार को रामायण भजन कीर्तन के बाद बिधूना नगर की सड़कों पर स्वामी मनोहर दास के नेतृत्व में भारी संख्या में शामिल साधु संतों एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती कमला देवी पत्नी समाजसेवी स्वर्गीय रामजीवन गुप्ता, जनसेवी रोहितास चंद गुप्ता, निर्मल गुप्ता, शिवरतन सिंह सेंगर, अमन श्रीवास्तव, विनोद राठौर, आदि प्रमुख लोगों के साथ सैकड़ो की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा बैंडबाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सत्संग भवन में महिला पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा द्वारा स्वयं भजन कीर्तन कर नगली निवासी भगवान व पांडरी बाबा का आशीर्वाद लिया गया। इस शोभायात्रा में सबसे आगे रथ पर सवार नगली निवासी भगवान चल रहे थे और साथ में साधु संतों के साथ महिला पुरुष श्रद्धालु थे। इस कार्यक्रम के समापन पर शुद्ध देसी घी से बनाए गए भंडारे में सैकड़ो की संख्या में शामिल साधु संतों के साथ श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *