पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ – बार अध्यक्ष हत्याकांड के 2 आरोपी घायल, 3 गिरफ्तार – कार और असलहा बरामद

राहुल कुमार।

कालपी (जालौन) कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड में जालौन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली कालपी पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 2 शातिर अभियुक्तों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि 1 अन्य अभियुक्त को मौके से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगी थी, तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश घायल हो गए। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, अवैध असलहा, जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने बाइट देकर घटना का खुलासा किया है।तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और हत्या में इस्तेमाल हुए अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *