कालपी अधिवक्ता हत्याकांड: उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पीड़ित परिवार को 5 करोड़ और सरकारी नौकरी की मांग

कालपी अधिवक्ता हत्याकांड: उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राहुल कुमार
उरई जालौन। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार के सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश उबाल पर है। आज कालपी बार एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी कालपी को ज्ञापन सौंपकर हत्याकांड के खुलासे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की 5 मांगे की है। मोनू समेत फरार चल रहे सभी आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार किया जाए। हत्याकांड में दी गई 10 लाख की सुपारी और पीछे के सफेदपोश साजिशकर्ताओं की भूमिका उजागर हो। पीड़ित परिवार को तत्काल 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। गयादीन अहिरवार के आश्रित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके। अधिवक्ताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को अभी भी हत्यारों से खतरा है, इसलिए परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। पूरे केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। बार एसोसिएशन ने साफ कहा अगर 4 तारीख तक हमारी ये 5 मांगें नहीं मानी गईं तो उरई में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव होगा और पूरे प्रदेश में अधिवक्ता हड़ताल पर जाएंगे। उपजिलाधिकारी कालपी ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि इसे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जालौन को भेजकर जल्द कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल ज्ञापन के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और सबकी नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *