पूर्व विधायक उदयभान का शक्ति प्रदर्शन

नावेद खान।

सही वक्त, सही दिशा – रामपुर करछना में बाहुबली पूर्व विधायक उदयभान का बड़ा शक्ति प्रदर्शन प्रयागराज के यमुनानगर, करछना के रामपुर गांव में सही वक्त, सही दिशा कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत १०१ ब्राह्मणों के शंखनाद से हुई। शंखनाद के बाद पूरा कार्यक्रम स्थल भक्ति और उत्साह से गूंज उठा।50 हजार से ज्यादा समर्थक पहुंचे, हर धर्म हर जाति के लोगों का हुजूम देखने कों मिला, लोगों मे उत्साह देखने कों मिला (प्रयागराज )संगम नगरी प्रयागराज के यमुनानगर के करछना रामपुर में सही दिशा सही वक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक बारा उदयभान करवरिया करीब १० हजार समर्थकों के साथ अपने घर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान समर्थक हाथों में तलवार और फरसा लहराते दिखे। गाड़ियों के काफिले के कारण प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर करीब ४ किलोमीटर लंबा जाम लग गया।प्रयागराज के बाहुबली और पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने जिला मुख्यालय से करीब २२ किलोमीटर दूर रामपुर करछना में शक्ति प्रदर्शन किया। करीब १० साल जेल में रहने और पत्नी के निधन के बाद उदयभान एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हुए हैं। उदयभान के भाई कपिल मुनि और सूरजभान भी राजनीति में रहे हैं।कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए उदयभान ने कहा कि जब तक किसी के पास पद होता है, उसके आसपास चाटुकारों की भीड़ लगी रहती है। किसी को टिकट चाहिए तो किसी को पद चाहिए। प्रदेश के एक बड़े नेता का नाम लिए बिना उन्हें चुनौती देते हुए उदयभान ने कहा, पद छोड़कर एक ऐसी रैली करके दिखाइए, मैं जिंदगीभर आपका गुलाम बनकर रहूंगा। कार्यक्रम में गांव-गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं, बुजुर्गों और नौजवानों में इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिला। मंच पर सभी लोगों ने हाथ उठाकर एकता का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और अनुशासन बना रहा। आपकों बता दें उदयभान करवरिया प्रयागराज जनपद के बारा विधानसभा से दो बार भाजपा के विधायक रहे, उदयभान करवरिया उस वक़्त विधायक भाजपा से विधायक होते थे ज़ब पूरे जनपद ही नहीं प्रदेश मे गिने चुने विधायक हुआ करते थे, उदयभान करवरिया अपना राजनैतिक पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गुरु डॉ. मुरली मनोहर जोशी कों मानते है, उन्होंने कई बार मंच से बोल चुके हैँ अगर मैं किसी को नेता मानता हूं तो सिर्फ डॉ. मुरली मनोहर जोशी को मानता हूं, उदयभान करवरिया का प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट, बाँदा, प्रतापगढ़ भदोही, जैसे कई जिलों मे ब्रह्मणों मे अच्छी पकड़ है,इस कार्यक्रम मे मुख्य चेहरा कानपुर के मशहूर हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, पप्पू सिंह ब्लॉक प्रमुख जसरा, ब्लॉक प्रमुख करछना, छेदी लाल कोटार्य नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकरगढ़, पूर्व चेयरमेन शंकरगढ़ अनिल केसरवानी, संजीव मिश्रा उर्फ़ गुड्डा पूर्व प्रधान, शंकर लाल पाण्डेय प्रधान लालापुर सहित हजारों की संख्या मे समर्थक पहुंचे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *