हमीरपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच युवक घायल, दो के पैर कई जगह से टूटे

संदीप धुरिया।

हमीरपुर। ललपुरा और बिवांर थाना क्षेत्र की सीमा पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो युवकों के पैर कई जगह से फ्रैक्चर हो गए। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:55 बजे ललपुरा थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान थाना सीमा के पास सड़क किनारे दो क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी दिखाई दीं। पुलिस ने पास की खाईh में पांच युवकों को घायल अवस्था में पड़ा देखा। तत्काल सभी को छानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान अभय (27), शनि (22), ऋतुराज (16), शिवम (21) और मनीष (21) के रूप में हुई है। हादसे में अभय का पैर दो जगह और शनि का पैर तीन जगह से टूट गया। वहीं अन्य तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *