हमीरपुर। सड़क पर अचानक एक महिला के लेट जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। महिला के सड़क पर लेटने के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया और उसे सड़क से हटाकर किनारे कराया। इसके बाद यातायात को सुचारु कराया गया।फिलहाल महिला के सड़क पर लेटने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के चलते कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हमीरपुर में सड़क पर लेटी महिला, दोनों ओर वाहनों की लगी कतार पुलिस ने हटाकर खुलवाया रास्ता
