युवती से अभद्रता का विरोध करने पर बहनों को मिली धमकी, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में खेत से घर लौट रही युवती के साथ छेड़खानी और अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती और उसकी बड़ी बहन के साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, कस्बे की निवासी एक युवती शुक्रवार देर शाम खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में धर्मेंद्र नाम के युवक ने उसे रोक लिया और अश्लील टिप्पणियां करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की।घर पहुंचकर युवती ने पूरी घटना अपनी बड़ी बहन को बताई। इसके बाद दोनों बहनें आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत करने लगीं। आरोप है कि इस दौरान धर्मेंद्र अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों बहनों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पीड़िता की शिकायत पर सुमेरपुर पुलिस ने छेड़खानी, गाली-गलौज और मारपीट सहित संबंधित धाराओं में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *