मिला आई एम रमन और आई एम क्यूरी अवार्ड
आनंद कुशवाहा।
सहार, औरैया। स्वामी विवेकानन्द इण्टर कॉलेज सहार में प्रधानाचार्य ने ‘कौन बनेगा रमन और कौन बनेगी क्यूरी’ (KBR & KBC) कार्यक्रम के सत्र 2026, सीजन-8 के विजेताओं को प्रमाण पत्र, उपहार एवं पौधे देकर सम्मानित किया।भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा द्वारा संचालित इस अभिनव कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के विजेता 6 छात्रों को ‘आई एम रमन’ तथा 8 छात्राओं को ‘आई एम क्यूरी’ अवार्ड प्रदान किया गया।‘आई एम रमन’ अवार्ड प्राप्त करने वाले छात्र:उत्कर्ष (कक्षा 7), गिरिराज (कक्षा 8), जीतू (कक्षा 9), श्रेष्ठ प्रताप सिंह (कक्षा 10), सक्षम (कक्षा 11) एवं हर्ष कुमार (कक्षा 12)।‘आई एम क्यूरी’ अवार्ड प्राप्त करने वाली छात्राएँ:अंशिका (कक्षा 6), दीक्षा (कक्षा 7), रिशू (कक्षा 8), इकरा शेख (कक्षा 9), अक्शा शेख (कक्षा 11, गणित वर्ग), श्रेया (कक्षा 12, गणित वर्ग) एवं अंजलि और वन्दना कुमारी (कक्षा 11, कला वर्ग)।इस अवसर पर प्रवक्ता हरेन्द्र यादव, दीप नारायण, सूरज पाल, गौरव पाण्डेय, अखिलेश अवस्थी, दीपक शुक्ला, सरफराज अहमद, राजेश अवस्थी, अंकेश कुमार, मिथिलेश कुमार, मोहित कुमार, रेखा मिश्रा एवं रेशमा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
