जांच में नामजद आरोपियों को बाहर करने की आशंका जता पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

रियल मीडिया नेटवर्क भरुआ सुमेरपुर। गत 12 मार्च को जमीनी विवाद के चलते हुई गोली कांड में नामजद आरोपियों को मुकदमे से बाहर करने की आशंका जताते हुए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर सीओ सदर को हटाकर अन्य सीओ को देने की मांग की है।
कस्बे के निवासी अवध किशोर पांडेय ने बताया कि उनका कस्बा निवासी राममिलन सोनी से जमीनी विवाद है। गत 12 मार्च को राममिलन सोनी ने रामजी सोनी, राजकुमार सोनी, सत्यम सोनी, शिवम सोनी, महेश सोनी के साथ मिलकर प्लाट में कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। मना करने पर उक्त लोगों ने जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। राममिलन सोनी को पुलिस ने उसी दिन बंदूक के साथ गिरफ्तार किया था। महेश सोनी ने बाद में अदालत में समर्पण कर दिया था। अन्य आरोपी अभी तक फरार है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सीओ सदर दबाव बनाकर फरार आरोपियों को मुकदमे से बाहर करने की साजिश रच रहे हैं। इससे उसकी जान को खतरा है। पीड़ित ने फरार आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए सीओ सदर की जगह दूसरे सर्किल के सीओ से जांच करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *