इंटर कॉलेज के क्लास रूम में सोते गुरु जी का वीडियो वायरल


० टेढ़ा के राजकीय इंटर कॉलेज का है वीडियो
० शिक्षक का दावा पुराना है वीडियो इंटर के छात्र ने किया वायरल
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र ग्राम टेढ़ा में संचालित राजकीय इंटर कॉलेज में एक शिक्षक के क्लास रूम में सोने का वीडियो छात्रों ने सोशल मीडिया में वायरल किया है। प्रचलित वीडियो की हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। शिक्षक का कहना है की वीडियो पुराना है इंटर पास हो चुके छात्र ने इसको वायरल किया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा का रवैया हमेशा इसी तरह रहता है चेतावनी के बाद उसमें सुधार नहीं हो रहा है उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
टेढ़ा के राजकीय इंटर कॉलेज में दुर्गेश पांडे की तैनाती है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शिक्षक क्लास रूम में सो रहा है। शिक्षक का कहना है यह वीडियो पुराना है जिस वक्त वह सो रहे थे उस वक्त क्लास में छात्र नहीं थे। इंटर पास कर चुके एक छात्र ने इसको वायरल किया है। प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो कॉलेज का है शिक्षक को नोटिस दिया गया है। शिक्षक का रवैया ठीक नहीं है। फिलहाल वायरल वीडियो का हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने कहा वह वायरल वीडियो के जांच कराकर शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *