कस्बे के दो परीक्षा केंद्रों में 603 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित



भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के दो शिक्षण संस्थानों में आरओ/एआरओ के लिए बनाए गए परीक्षा केदो में 864 के सापेक्ष 261अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के उपरांत बाहर आए प्रतिभागियों ने कहा कि पेपर काफी अच्छा था और परिणाम बेहतर आने की उम्मीद है।
आरओ/एआरओ की परीक्षा के लिए कस्बे के राजकीय महाविद्यालय के अलावा बांकी मार्ग में संचालित अजय मेमोरियल इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। राजकीय महाविद्यालय में 480 के सापेक्ष 141 परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह अजय मेमोरियल इंटर कॉलेज में 384 के सापेक्ष 120 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। इस तरह से कस्बे के दोनों केंद्रों में 864 के सापेक्ष 261 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए और 603 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कराए गए। थानाध्यक्ष अनूप सिंह लगातार दोनों केंद्रों का भ्रमण करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *