गायत्री परिवार की नशा मुक्ति बाइक रैली का नगर में हुआ भव्य स्वागत

वरिष्ठ सपा नेत्री दिव्या गंगवार के आवास पर किया गया विशेष सत्कार

नगरवासियों ने इसमें बढ़-चढ़कर लिया भाग
रियल मीडिया नेटवर्क
बीसलपुर (पीलीभीत)। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा निकाली गई बाइक रैली का बीसलपुर नगर में भव्य स्वागत किया गया। यह रैली बरखेड़ा से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सिद्ध पीठ परिसर तक पहुंची। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जन-जागरण करना था। इस संदेश को लेकर निकाली गई रैली में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया।
रैली जब नगर भ्रमण करते हुए समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं 130 विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी वरिष्ठ सपा नेत्री श्रीमती दिव्या गंगवार, चौ•प्रदीप सिंह पटेल के आवास पर पहुंची, तो वहां कार्यकर्ताओं द्वारा रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान रैली में सम्मिलित गायत्री परिवार के सभी सदस्यों के लिए जलपान एवं खानपान की विशेष व्यवस्था की गई। सभी आगंतुकों को सम्मानपूर्वक सत्कार प्रदान किया गया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेत्री के प्रतिनिधि द्वारा श्रीमती गंगवार के आदेशनुसार कहा कि, “गायत्री परिवार का यह अभियान न केवल समाज में जागरूकता लाने वाला है, बल्कि यह युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बाहर निकालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस प्रकार के जनहितकारी आयोजनों को हर समाजसेवी को सहयोग देना चाहिए।”
रैली का नेतृत्व गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सत्यपाल यादव कर रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान कई प्रमुख चौराहों और स्थलों पर लोगों ने स्वागत कर अभियान का समर्थन किया। अंत में रैली सिद्ध पीठ पहुंचकर आगे बेनीपुर के लिए रवाना हुई।
वरिष्ठ सपा नेत्री के आवास पर स्वागत करने वालों में भूदेव गंगवार, मुकेश पाठक, रजनीश पाठक, अभिषेक, पंकज, राजपाल, अवि, अंतरेश, डॉ. रवि एवं सलीम खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में इन सभी का उल्लेखनीय योगदान रहा।
नगर में आयोजित इस प्रकार की रैलियों से आमजन में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। गायत्री परिवार का यह प्रयास समाज को एक नई दिशा देने में सहायक सिद्ध हो रहा है। रैली में सम्मिलित लोगों ने भी कहा कि श्रीमती दिव्या गंगवार,चौ•प्रदीप सिंह पटेल सदैव सामाजिक कार्यक्रमों में अपेक्षा से अधिक सहयोग करती हैं, जो नगरवासियों के लिए प्रेरणास्पद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *