प्लाट में कब्जे को लेकर महिला से की मारपीट

भरुआ सुमेरपुर। दबंगी के साथ प्लाट में कब्जा करने के दौरान रोकने पर दबंग ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
इंगोहटा निवासी रेखा कुशवाहा ने बताया कि गाटा संख्या 283 रकबा 2.7070 हेक्टेयर की सह खातेदार है और काबिज हैं। पति की बीमारी का फायदा उठाकर गांव का दबंग उक्त जमीन के एक प्लाट पर जबरिया कब्जा कर रहा था। मना करने पर गाली गलौज करके मारपीट की है। पीडिता ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच इंगोहटा चौकी इंचार्ज को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *