रियल मीडिया एन के यादव
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव की अध्यक्षता में शुरू होगी।
खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि बोर्ड की बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से आए हुए अधिकारियों से वार्ता कर उन विभागों के कार्यों के लिए योजनाओं की जानकारी लेकर उन्हें भी पूर्ण करने का कार्य कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों,ग्राम प्रधानों सहित अपेक्षित अधिकारियों को बैठक में सम्मिलित होने के लिए अनुरोध किया है।
