श्रद्धा के साथ मना नागा स्वामी जी का परिनिर्वाण दिवस


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। उत्तर भारत की ख्यातिलब्ध ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज नागा स्वामी जी का 41 वां परिनिर्वाण दिवस कस्बे की तपोभूमि के विरक्त आश्रम, इंगोहटा की मुमुक्ष आश्रम में श्रद्धा के साथ मनाकर हवन पूजन करके प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में स्वामी जी के शिष्य मौजूद रहे।
उत्तर भारत के ख्यातिलब्ध संत स्वामी रोटीराम महाराज नागा स्वामी जी ने कई वर्षों का समय जिले में व्यतीत किया है। उनके आश्रम कस्बे के अलावा इंगोहटा, दरियापुर आदि जगहों पर है। उनकी 41 वीं पुण्यतिथि पर शिष्यों ने उन्हें श्रद्धा के साथ नमन किया। कस्बे की तपोभूमि के विरक्त आश्रम में महंत जगन्नाथ महाराज की अगुवाई में सुबह हवन पूजन करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इसी तरह इंगोहटा के मुमुक्ष आश्रम में प्रथम बार उनके शिष्यों ने उनकी पुण्यतिथि पर आश्रम में हवन पूजन, कीर्तन, भजन का आयोजन कराकर प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर सैकड़ो शिष्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *