हिस्ट्रीशीटर ने संत वेशधारी विधवा से झांसा देकर लिए एक लाख


रियल मीडिया
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम अतरैया डेरा की एक विधवा संत वेशधारी महिला से हिस्ट्रीसीटर में झांसा देकर एक लाख रुपये ले लिए। वापस मांगने पर हत्या करने की धमकी देकर सूरत चला गया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
अतरैया डेरा निवासी संत वेशधारी विधवा मिडिया निषाद ने बताया कि उसकी जान पहचान पड़ोसी गांव मिहुना निवासी जगभान यादव से थी। यह हत्या के एक मामले में अभियुक्त था। उसने कहा कि उसे सजा हो सकती है। सजा से बचने के लिए एक वकील करने की जरूरत है। जिसमें एक लाख रुपये देना है।उसने झांसे में आकर 50 हजार पेटीएम के माध्यम से तथा 50 हजार नकद दिए थे। अब रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *