रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। बीती रात देवगांव में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने महिला को घर में घुसकर कुल्हाड़ी मार कर लहूलुहान कर दिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया। हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। दबंगों ने छह माह पूर्व भी हमला बोला था।
देवगांव निवासी दिलीप साहू ने बताया कि उसकी मां रामप्यारी साहू का पड़ोसी राजकुमार साहू से पुराना विवाद है। रविवार को देर रात पानी भरने को लेकर दोनों के मध्य विवाद हो गया। राजकुमार साहू ने पत्नी सुमन साहू, भाई शिव सागर साहू एवं अन्य परिजनों के साथ घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी मारकर मां को घायल कर दिया। साथ ही जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। घायल महिला के पुत्र ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया।हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि पानी भरने को लेकर विवाद हुआ है। एक पक्ष की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

