तकनीकी खराबी से बीज वितरण ठप, किसान बाजार से खरीदने को विवश


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। खरीफ की फसलों की बुवाई के लिए राजकीय बीज भंडार में ढेंचा,तिल, उरद,मूंग आदि का बीज उपलब्ध है। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वितरण नहीं हो पा रहा है। इसके लिए कृषि निदेशालय को पत्राचार किया गया है। यह समस्या पूरे जिले में है। किसान मजबूर होकर बाजार से महंगे दामों में बीजों की खरीद कर रहा है।
राजकीय बीज भंडार के प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि खरीफ की फसलों की बुवाई के लिए ढेंचा, तिल,उरद, मूंग का बीज आ चुका है। अन्य बीजों के लिए डिमांड लगी हुई है। उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण बीजों का वितरण नहीं हो पा रहा है। इसके लिए पत्राचार किया गया। उच्चाधिकारी कृषि निदेशालय से संपर्क स्थापित करके समस्या के समाधान में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह समस्या पूरे जनपद में है। तकनीकी समस्या का समाधान होते ही बीजों का वितरण शुरू किया जाएगा। राजकीय बीज भंडार से बीज न मिल पाने के कारण किसान बाजार से घटिया किस्म के बीज मंहगे दामों में खरीद कर बोने को मजबूर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *