नशेबाजी में किसान ने फांसी लगाकर जान दी

रियल मीडिया नेटवर्क
घाटमपुर (कानपुर)। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम मया का पुरवा में एक किसान ने अपने खेतों में लगे नलकूप में फांसी लगाकर जान दे दी। वह शराब का लती था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी गुलाब सिंह यादव ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा भारत सिंह (50 वर्ष) की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। बताया कि उसके नाम खेतों में निजी नलकूप भी लगा हुआ है।
बताया कि बीते सोमवार की शाम भारत पड़ोसी किसानों से सिंचाई का पैसा वसूलने के बाद वापस खेतों में लगे नलकूप में लौटा था और रात में वहीं रुक गया। बताया कि वह शराब का लती था। रात में उसकी साथियों के साथ वहीं पर दावत और शराब पार्टी चलते रही।
जब मंगलवार को सुबह तक भारत घर नहीं लौटा तो उसकी बेटी नलकूप में देखने गई। देखा कि वहां पर पिता शराब के नशे में धुत पड़ा था। यह देख बेटी वापस घर लौट आई।
इधर, दोपहर में गांव के ही श्रीपाल ने गुलाब सिंह को सूचना दी कि नलकूप में उसके बेटे भारत सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। देखा कि वहां पर भारत सिंह फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक के पिता गुलाब सिंह ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। बताया कि बेटा शराब का लती था, उसने नशेबाजी में आकर के आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *