० नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। अक्षय पात्र फाउंडेशन के तत्वाधान में कस्बे की गायत्री तपोभूमि प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे में वृक्षारोपण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता रामू ने बताया कि एक वृक्ष मां के नाम योजना के तहत गायत्री तपोभूमि में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, तपोभूमि के महंत स्वामी जगन्नाथ महाराज, अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार आर्य ने वृक्षरोंपण करके कार्यक्रम को शुभारंभ किया। इसके बाद फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पदमपति ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर इंगोहटा सहकारी समिति के अध्यक्ष शिवशंकर लाल गुप्ता, पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, वीरेंद्र शुक्ला, सिद्दीक अहमद, हिमांशु गुप्ता, धीरू बाबू, सागर प्रजापति, ऋषभ सोनी, श्याम मिलन, भारत यादव, रोशनी, शिवशरण, अनुज आदि मौजूद रहे।

