हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग का आरोप, सपा नेत्री और कथित पत्रकार पर गंभीर सवाल


रियल मीडिया नेटवर्क
(हमीरपुर)—–सुमेरपुर कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया, जब राठ कस्बे की एक सपा नेत्री और खुद को पत्रकार बताने वाली युवती के खिलाफ हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग करने के गंभीर आरोप सामने आए। महिला के साथ एक अन्य कथित पत्रकार भी मौजूद था, जिस पर पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त होने के आरोप लग चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, पीड़ित पक्ष से कथित रूप से समझौते के नाम पर बड़ी रकम की मांग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह महिला और उसका सहयोगी पहले भी विभिन्न स्थानों पर इसी तरह लोगों को फंसा कर लाखों रुपये की अवैध वसूली कर चुके हैं। लगभग दो वर्ष पूर्व मौदहा क्षेत्र में भी इन्हीं पर इसी प्रकार का मामला दर्ज हुआ था।
इस प्रकरण के सामने आने के बाद स्थानीय पत्रकारों और कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला और उसके सहयोगी के आचरण की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई। उन्होंने इसे पत्रकारिता की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कदम बताया।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि सभी पक्षों की बातों को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जांच की जा रही है, और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *