बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने पार किये नगदी जेवरात


भरुआ सुमे। बीती रात अज्ञात चोरों ने कस्बे के वार्ड संख्या 16 में बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी एवं जेवरात चोरी कर लिए। दंपति 4 अगस्त को मकान बंद करके शिक्षक पुत्र के पास बांदा चले गए थे।
वार्ड संख्या 16 में टीवीएस एजेंसी के पीछे रहने वाले मदनगोपाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर वह 4 अगस्त को मकान में ताला बंद करके पत्नी के साथ शिक्षक पुत्र के यहां चले गए थे। रक्षाबंधन के बाद लौटने की तैयारी थी। सुबह पड़ोसियों ने बताया कि उनके मकान का ताला टूटा पड़ा है और दरवाजा खुला हुआ है। सूचना पाकर वह बांदा से वापस लौटे हैं। चोर घर में रखे 60 हजार रुपए नगद तथा 40 हजार कीमत के चांदी के जेवरात ले गए हैं। पीड़ित ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करके आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं लेकिन अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *