बाजार में भीड़ उमड़ने से दिनभर जाम से जूझे लोग


भरुआ सुमेरपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर शुक्रवार हो कस्बे की बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। भीड़ के चलते सब्जी मंडी चौराहा, रामलीला मैदान मार्ग, मैथिलीशरण गुप्त मार्ग आदि में जाम का झाम दिनभर बना रहा। इससे लोग हलाकान होते रहे।
शनिवार को रक्षाबंधन पर्व होने के कारण शुक्रवार को कस्बे के बाजार में महिलाओं, पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। कस्बे का मुख्य बाजार हाईवे किनारे मैथिलीशरण गुप्त मार्ग एवं रामलीला मैदान मार्ग पर है। इन तीनों मार्गों पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण दिनभर जाम का झाम बना रहा। हाइवे में सब्जी मंडी चौराहा में बार-बार जाम लगने से हाईवे से गुजरने वाले लोग परेशान रहे। अन्य दिनों की तुलना में आज इस चौराहे से पुलिस भी नदारत थी। इससे वाहन चालक आडा़ तिरछा वाहनों को गुजारकर निकलने की जद्दोजहद में जाम का कारण भी बन रहे थे। समाचार भेजे जाने तक तीनों मार्गों में जाम का झाम बना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *