
० स्टेशन मार्ग से शुरू होकर बांकी मार्ग में हुआ समापन
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सैनिकों के सम्मान में कस्बे में तिरंगे यात्रा निकालकर बांकी मार्ग में शहीद स्मारक में समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा के संयोजक शरद चंदेल ने बताया कि आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सैनिकों के सम्मान में बीजेपी तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य शहीदो के साथ सेना के पराक्रम का सम्मान करना है। तिरंगा यात्रा कस्बे के ठडेश्वरी आश्रम से शुरू होकर बांकी मार्ग स्थित शहीद स्मारक में जाकर संपन्न हुई। यहां पर शहीद सैनिक रमेश विश्वकर्मा को पुष्पांजलि देखकर नमन किया गया। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक युवराज सिंह, ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, योगेंद्र दीक्षित, अरिमर्दन सिंह, पुष्पराज सोनी, रोहित शिवहरे, मीना यादव, उषा सिंह, जगत राज प्रजापति, सुनीता शिवहरे, राखी शिवहरे, अरविंद श्रीवास्तव, भार्गव मिश्रा, पूर्व प्रधान दिनेश सिं,ह कृष्ण कुमार त्रिवेदी, श्याम धुरिया, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।



