भरुआ सुमेरपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यालयों सहित परिषदीय विद्यालयों में ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न मनाया गया।
कस्बे में युगचेतना महाविद्यालय में विहिप जिलाध्यक्ष रामदत्त पाण्डेय ने किया। प्राचार्य डॉ.अनिल पांडेय की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गई। अजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अमित कुमार, मधु महाराज इंटर कालेज में प्रबंधक अरुण कुमार,आदर्श पब्लिक स्कूल में वसीम सिद्दीकी, एमडीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नीरज साहू,परमहंस इंटर कालेज में दिनेश चंद्र द्विवेदी, ब्लाक में ब्लाक प्रमुख जयनारायन सिंह यादव, नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे,थाने में थानाध्यक्ष अनूप सिंह सहित सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के बाद देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।

