भरुआ सुमेरपुर। श्रीगायत्री तपोभूमि के श्रीजी बांकेबिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम के साथ मनाई गई।इस मौके पर मंदिर की ओर से हजारों लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया गया।
कस्बे के श्रीगायत्री तपोभूम में स्थित श्रीजी बांकेबिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम के साथ मनाई गई। महिलाओं ने सोहर गीत प्रस्तुत किया। वहीं पुरुषों ने भजन कीर्तन के माध्यम से प्रभु की लीला का वर्णन किया। मंदिर की कमेटी की ओर से भक्तों को कढ़ी, चावल,दही बड़ा, गुलगुला का प्रसाद वितरण किया गया। यहां दिनभर भक्तों की उमड़ती रही।

