निहाल बाबा मंदिर में पुलिस और जनता के विवाद के बीच श्री खाटू श्याम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

पुलिस चाहती थी, मंदिर में पुलिस चौकी

कानपुर। गल्ला मंडी के नौबस्ता, तौधकपुर रोड पर स्थित निहाल बाबा मंदिर में पुलिस चौकी बनाये जाने के विरोध में क्षेत्रीय महिलायें उतर आयीं और वहां नयी मूर्तियों की स्थापना कर दी। यहां पुलिस व जनता के बीच कुछ दिनों से विवाद बना हुआ है, पुलिस चाहती है कि मंदिर परिसर में पुलिस चौकी बनाई जाये, जनता की सुरक्षा व अपराधियों पर नजर रखी जाये, वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर से सैकड़ो लोगों की आस्था जुड़ी है यह सैकड़ो वर्ष पुराना मंदिर है यहां पर अगर चौकी बनाई गई तो पूजा पाठ वह भजन संध्या में व्यवधान होगा, यह धार्मिक स्थल है इस धार्मिक स्थल पर हम पुलिस चौकी किसी हालत में बने नहीं देंगे यह मंदिर की जगह है इस पर मंदिर ही बनाया जाएगा और आज इसी बात को लेकर भगवान खाटू श्याम जी की साथ साथ गणेश जी व महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्षेत्र में रहने वाली समाजसेवी महिला रति दीक्षित ने बताया कि जब हम यहां आए तो कुछ पुलिस वाले मिलकर यहां पुलिस चौकी बनाने का प्रयास कर रहे थे तो क्षेत्र के लोगों के सहयोग से इसका विरोध किया और कहा कि यहां पुलिस चौकी किसी हालत नहीं बनेगी और तभी पुलिस वालो ने महिलाओं को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, कहा कि यहां पुलिस चौकी ही, बनेगी इस पर क्षेत्र की जनता का आक्रोश फूट पड़ा और सब लोगों ने उनका विरोध किया और उसी जगह पर खाटू श्याम की मूर्ति व महर्षि वाल्मीकि, श्री गणेश भगवान की मूर्ति स्थापना की गई और भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं सम्मिलित हुई ढोलक आदि गीत गाये । व हर्ष उल्लास के साथ भगवान का पूजन किया, इस कार्यक्रम में दर्जनों क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *