सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब सवा पांच बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।घायलों को यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने पहले कुमारगंज अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान एक और मौत हो गई। गंभीर हालत में जयंतो, आनंद यादव और राजू यादव को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान आनंद की मौत हो गई। हादसा धनपतगंज थाना क्षेत्र के सुखबड़ेरी के पास हुआ। अर्टिगा में छह लोग सवार थे और सभी लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। मृतकों की पहचान देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है। घायलों में देवरिया के लार थाना क्षेत्र के लखौरा निवासी आनंद यादव (23), तैयर बुजुर्ग निवासी राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जमुनी निवासी जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं। इलाज के दौरान आनंद की भी मौत हो गई।
सुल्तानपुर हादसे में अब तक चार की मौत
