घायल मजदूर के नाम पते का हुआ खुलासा

भरुआ सुमेरपुर। रिमझिम इस्पात लिमिटेड मे डीसीएम की टक्कर से घायल होने वाले मजदूर की खबर छपने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने घर के नाम पता का खुलासा करके उपचार करने की बात कही है।
शुक्रवार को देर शाम रिमझिम इस्पात लिमिटेड के अंदर डीसीएम की टक्कर से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ था। फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना को छिपाते हुए मजदूर का अज्ञात स्थान पर उपचार करा रहे थे। इस खबर के प्रमुखता के साथ छपने पर रविवार को फैक्ट्री मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता ने ने घायल मजदूर के नाम पते का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घायल मजदूर इब्राहिम 48 वर्ष किशनगंज बिहार का निवासी है। घायल होने के बाद फैक्ट्री के अस्पताल में रखकर उपचार कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *