सी एच सी राठ मेंघायल की जेब से निकाले ₹1500, पुलिस जुटी जांच में

रियल मीडिया नेटवर्क
राठ हमीरपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं बद से बद्तर होती जा रहीं हैं।यहां बीती आधी रात के बाद आए एक घायल व्यक्ति की जेब से ड्यूटी पर तैनात एक पुरुष नर्स ने डेढ़ हजार रुपए निकाल लिए और बाहर के मेडिकल स्टोर के यहां से ₹1200 की दवाई भी उसके लिए मंगाई।पीड़ित ने अपनी शिकायत कोतवाली में की,उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
घटनाक्रम के अनुसार मोरंग लाद कर आ रहा ट्रक नगर के समीप पलट गया। जिससे उसका खलासी कानपुर निवासी 25 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र राम आसरे घायल हो गया। रात्रि लगभग 2 बजे वह स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने उपचार हेतु पहुंचा जहां बताया गया कि उसकी हड्डी टूट गई है और उसकी प्राथमिक चिकित्सा का उपचार करने हेतु केंद्र के बाहर मेडिकल स्टोर से ₹1200 की दवाई भी मंगाई गई। विवेक कुमार की जेब से डेढ़ हजार रुपए भी निकाल लिए गए।बाद में पीड़ित ने जाकर कोतवाली में शिकायत की वहां से सवेरे कुछ पुलिसकर्मियों ने आकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।जब इस बारे में पीड़ित विवेक कुमार से बात की गई तो उसने बताया कि ट्रक दुर्घटना में उसकी हड्डी टूट गई है इसके इलाज के लिए वह हमीरपुर के रास्ते में है।घटना के बारे में उसका कहना था कि वह घायल हो गया था, चिकित्सालय में डॉक्टर के साथ मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने उससे ₹1200 लेकर बाहर के मेडिकल स्टोर से दवाई मंगाई और जब उसने खाना तलाशी ली, जिसमें उसका आधार कार्ड वगैरह डेढ़ हजार रुपए के साथ रखा हुआ था। उस स्वास्थ्य कर्मी को मैंने स्वयं देखा कि उसने मेरे ₹1500 निकालकर अपनी जेब में रख लिए।जिसकी शिकायत मैंने कोतवाली पुलिस में कर दी है। सवाल यह उठता है कि जब स्वास्थ्य कर्मी उसका इलाज कर रहा था तो पीड़ित की खाना तलाशी लेने का क्या औचित्य था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का माहौल लूट खसोट के चलते पहले से ही बिगड़ा हुआ था। अब तो घायल व्यक्ति यदि अकेला है तो उसका सुरक्षित रह पाना भी बड़ा दुष्कर होता जा रहा है। जिससे कि मरीजों में भय व्याप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *