भरुआ सुमेरपुर। आगामी 6 जून को नगर पंचायत के टाउन हॉल में सुबह 10 बजे कस्बे के मौजे की हस्तलिखित खतौनी का प्रकाशन होगा। इसके बाद साक्ष्यों के साथ एक सप्ताह तक आपत्तियां लेकर निस्तारण करने के उपरांत खतौनी का अंतिम प्रकाशन तय किया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि तहसीलदार सदर ने पत्र भेजकर अवगत कराया है कि चकबंदी प्रक्रिया स्थगित होने के उपरांत अभिलेख तहसील को प्राप्त हुए थे। प्राप्त अभिलेखों के आधार पर राजस्व कर्मियों की देखरेख में हस्तलिखित खतौनी तैयार कराई गई है। इस खतौनी का प्रकाशन 6 जून को नगर पंचायत में किया जाएगा। इसके बाद सात दिवस तक साक्ष्यों के साथ आपत्तियां मांगी जाएगी। इसके बाद आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
