रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गायत्री तपोभूमि के विरक्त आश्रम में हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। यहां पर संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पं.माधवानरायण शास्त्री एवं पं. बलदेव प्रसाद शास्त्री ने विधि विधान के साथ हवन पूजन करके ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज की प्रतिमा की आरती उतार का प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद लोगों को भंडारे में प्रसाद ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण कुमार द्विवेदी, चंद्रपाल सचान, प्रकाशबाबू शिवहरे,संजय ओमर, बालगोपाल गुप्ता,सोनू गुप्ता, मुनीर खान,स्पर्श,छुट्टन गुप्ता,राधे शुक्ला, सूर्यपाल सिंह,जयवीर सिंह, मुन्नीलाल अवस्थी, रामविलास गुप्ता,राकेश गुप्ता, रमेश शिवहरे ने अहम योगदान दिया। आश्रम के महंत स्वामी जगन्नाथ महाराज ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिष्यों के प्रति आभार जताया। इसी तरह इंगोहटा के मुमुक्ष आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। यहां दिनभर भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। इसी तरह बांकी के भूमानंद आश्रम में महंत स्वामी रामदेव महाराज के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया गया। यहां पर पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने पहुंचकर गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन किया।

