
राठ-/हमीरपुर।तहसील प्रांगण में महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए निर्मित मातृ एवं शिशु प्रतीक्षालय का सोमवार को भव्य उद्घाटन जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राठ अभिमन्यु कुमार सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल राठ की पहल पर बने इस प्रतीक्षालय के बारे में जिला अध्यक्ष के.जी. अग्रवाल ने बताया कि तहसील में आने वाली महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए अब तक कोई सुरक्षित एवं आरक्षित स्थान उपलब्ध नहीं था। उनकी इस असुविधा को देखते हुए मंडल ने प्रशासन को यह भव्य प्रतीक्षालय समर्पित किया है।
व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि प्रतीक्षालय में महिलाओं के लिए कुर्सियों, पंखों तथा छोटे बच्चों के लिए अलग सुरक्षित केबिन की व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन समारोह में काशी प्रसाद गुप्ता, रहमत वेग, दीपेंद्र बुधोलिया, कैलाश चंद्र अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, अंकित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।
