उप कृषि निदेशक को सौंपा ज्ञापन
हमीरपुर। डिजीटल क्रॉप सर्वे कार्य का कृषि विभाग के कर्मियों ने विरोध करते हुए मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करके कार्य से मुक्त करने का ज्ञापन उपनिदेशक कृषि को सौंपा है।
कृषि विभाग के कर्मियों ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य मूलरूप से राजस्व विभाग के लेखपालों का है। लेकिन इस कार्य के लिए कृषि विभाग के कर्मियों को लगाया जा रहा है। जबकि विभाग में कर्मियों का अभाव है। बताया कि उनके पास पूर्व से पीएम किसान सम्मान निधि, गौ आधारित प्राकृतिक खेती जैसी योजनाओं के अलावा अन्य विभागों को संचालित करने की जिम्मेदारी है। कृषि विभाग के कर्मियों ने उपनिदेशक कृषि को ज्ञापन सौंपकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य से मुक्त किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अजित कुमार शुक्ला, ओमप्रकाश, अनूप कुमार, जितेंद्र चौधरी, विक्रम सिंह,महेश कुमार, जियालाल, रमेश कुमार, संदीप भदौरिया,अरविंद कुमार,रीतेश पालीवाल, कपिल तिवारी, नरेंद्र सिंह,एपी शुक्ला सहित जिले के सभी कर्मी मौजूद रहे।

