चोर ने शिक्षा मित्र के घर के बाहर खड़ी स्कूटी को किया चोरी

राठ—– कस्बे के चरखारी रोड सिकंदरपुरा इलाके में शिक्षामित्र के घर के दरवाजे पर खड़ी उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी को एक चोर ने चोरी करते हुए वारदात को अंजाम में डाला। जिसके बाद उक्त स्कूटी को पुलिस ने गलिहया गाँव से बरामद कर लिया है। पीड़ित युवती ने आज सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी स्कूटी घर के सामने खड़ी हुई थी। तभी शनिवार की शाम राठ कस्बे का निवासी एक युवक ने उसकी स्कूटी चोरी कर वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने उक्त स्कूटी को राठ कोतवाली क्षेत्र के गलिहया गांव से बरामद भी कर लिया है। लेकिन स्कूटी चोरी करने वाले चोर के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं की है।
उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर उसकी स्कूटी की चोरी करने वाले चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई थी लेकिन कोतवाली पुलिस ने उसकी तहरीर पर उक्त चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया है।उसने आज कोतवाली पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *