पूरे प्रदेश में चल रही समाजवादी पार्टी की लहर, पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी सरकार

स्पेशल इंटरव्यू

जब भाजपा के वीवीआईपी अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं कर पाते तो फिर दूसरे से क्या उम्मीद हो
लोगों को अखिलेश यादव पर पूरा भरोसा
पीयूष त्रिपाठी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी यूपी में सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की जातिवादी राजनीति से ऊब चुकी है। पूरे प्रदेश में विकास कार्यों के नाम पर कुछ भी नहीं किया जा रहा, दलाली, भ्रष्टाचार चरम पर है, अपराधो की भरमार से चाहे आम आदमी हो या खास आदमी त्रस्त हो चुका है। बेरोज़गारी, महंगाई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। ऐसे में लोगों का भरोसा अब सिर्फ समाजवादी पार्टी पर आ कर टिक गया हैैैैै। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल को लोग अब याद करके खुले आम कहने लगे है कि समाजवादी विचार धारा ही इस प्रदेश का भला कर सकती है। सामाजिक समरसता को आगे रख कर जब शासन होता है तभी जनता सुखी होती है। आज यहां एक विशेष इंटरव्यू में बात चीत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पदाधिकारी डॉ0 नीतेन्द्र यादव ने यह बाते कहीं। उन्होंने पेज 3 न्यूज व रियल मीडिया को बताया कि प्रदेश में जो बड़ी पार्टियां थी उनमें कांग्रेस को छोड़ कर किसी का कोई जनाधार नहीं बचा, इस लिए समाजवादी पार्टी ही सबसे बड़ा विकल्प है जिसका वजूद प्रदेश के बूथ स्तर तक मजबूत है।
डॉ0 नीतेन्द्र ने आगे कहा कि भाजपा जनता को झूठे वादे व आश्वासनों के जरिए भूल भुलैया में फंसा देती है और फिर वोटर के पास पछताने के सिवा कुछ हाथ नहीं लगता है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल 2012-2017 मात्र पांच साल भाजपा शासन के नौ साल पर भारी है। उनके द्वारा कराये गये विकास कार्यों का जवाब भाजपा ने अब तक नहीं दिया न ही दे पायेगी। उल्टे दर्जनों कार्य ऐसे है जो सपा सरकार के थे उनको भी अब अपना बताकर वाहवाही लूट रही है। जनता बखूबी समझती है। उन्होंने कहा कि लगातार सवणों का अपमान व उत्पीड़न दोनों ही किये जा रहे है। शंकराचार्य के मुददे पर भाजपा ने लोगों के दिलों को दुखाया है। जनता अभी से मन बना चुकी है कि ऐसी जातिवादी सरकार नहीं रहने चाहिए। कानपुर की महाराजपुर विधानसभा सीट को नमूने के तौर पेश करते हुए डॉ0 नीतेन्द्र ने साफ कहा कि इस क्षेत्र के विधायक सामान्य विधायक नहीं है। वह भाजपा के कददावर नेता है साथ ही विधानसभा अध्यक्ष जैसे पद पर है। विकास के नाम पर लगता ही नहीं कि यह सीट भाजपा की लिस्ट में है। उन्होंने कहा कि जब ऐसे सक्षम व ताकतवर विधायक कुछ नहीं कर पा रहे तो इसका सीधा अर्थ है कि उन्होंने जनता को अपना गुलाम समझ रखा है, उनके अन्दर विकास कराने व अपने क्षेत्र की जनता को राहत देने की विल पावर ही नहीं है, मंशा भी नहीं है वरना कुछ न कुछ तो ठोस कार्य होता। प्रत्याशी चयन के बारे में कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी उनकी उतनी हिस्सेदारी। सीधा का सिद्धांत है अपराधी को टिकट नहीं मिलेगा, नाकारा को टिकट नहीं मिलेगा ऐसा राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा सोचते है। महाराजपुर विधानसभा में मनोज कुमार शुक्ला बबलू लगातार जनता के बीच में है लोगों के दुख दर्द में साथ है, जनता की डिमांड भी है तो मनोज कुमार शुक्ला समाजवादी पार्टी की प्रत्याशिता के मानको पर खरे उतर रहे है। मनोज कुमार शुक्ला महाराजपुर विधानसभा सीट पर रह कर दक्षिण जिला बनाओ अभियान चला रहे है। सपा की सरकार बनेगी तो उनकी यह मांग अवश्य पूरी होगी जो कि इस क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी भी है। अब केवल सब्जबाग दिखाकर वोट लेने का भाजपा का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला समाजवादी पार्टी के पक्ष में लहर पूरे प्रदेश में साफ दिखने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *