राम जन्मोत्सव पर सैकड़ों कन्याओं का पूजन ,लगे जयकारे


रियल मीडिया न्यूज
कानपुर।श्री संकट मोचन हनुमान एवं दुर्गा मंदिर समिति के द्वारा नवरात्रों के नव दिन माता रानी की भजन कीर्तन महिला मंडल के द्वारा आयोजित किए गए। महिला मंडल अध्यक्ष नीलम चौहान ने बताया कि विगत वर्षों से निरंतर समिति के द्वारा मां दुर्गा जी का ध्यान रख सैकड़ों महिलाएं नव दिन व्रत रखती हैं। बड़ी संख्या में भक्त पूरे नवरात्रि में भजन कीर्तन कर महामाई को प्रसन्न करते है आज रामनवमी पर क्षेत्र की करीब 150 कन्याओं का पूजन महिला समिति की पदाधिकारियों ने किया किसी ने माता स्वरूप कन्या के पैर धुले तो कोई पैरों में आलता लगाने लगा। देखते देखते भक्ति की ऐसी बयार बही जिसमें सभी अपनी सेवाएं निस्वार्थ देने लगे। क्षेत्रीय पार्षद ग्रीस बाजपेई ने आयोजक प्रमुख वीरेन्द्र चौहान को बधाई देते हुए ऐसे ही नित्य आयोजन करते रहने की बात कही। नन्हे नौनिहालों को जैसे ही भक्तों ने उपहार दिए सभी खुशी से चहक उठे। आचार्य विमल शास्त्री एवं गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों ने विधि विधान से पूजन करा मां दुर्गा की स्तुति की। आचार्य विमल शास्त्री ने कहा कि मां पार्वती जी का पहला नाम ही अन्नपूर्णा है। इस दौरान मुख्य संरक्षक डॉक्टर सुषमा सिंह सेगर गांधी आंटी सुदामा दुबे शालिनी गुप्ता शालिनी द्विवेदी निशी पाण्डेय डॉली द्विवेदी अंजली बबीता पाण्डेय सुषमा कुशवाहा सुदामा दुबे सीमा राठौर विनीता ओमकार गुप्ता पारुल मीरा गुप्ता सुषमा भारद्वाज विनय गुप्ता आशा गुप्ता अमित मिश्रा गुड्डू तिवारी मुकुंद गुप्ता मयंक अनिल दुबे गुड्डू पाण्डेय डा सोनी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *