21 लाख के सोने की चोरी के मामले में 24 घंटे में खुलासा

राहुल कुमार

उरई (जालौन)आटा पुलिस का जबरजस्त एक्सन देखने को मिला 24 घंटे में दो बदमाश चोरी के माल तथा नगदी समेत गिरफ्तार

आटा थाना क्षेत्र के पिपरांया गांव में एक घर से लगभग 21 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया अधिकांश सोना तथा नगदी को भी बरामद कर लिया है।

स्थानीय कोतवाली कालपी के सभागार में घटना के खुलासा कर क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने बताया कि दिनांक 2306-2026 को आटा क्षेत्र के पिपरांया गांव निवासी मनोज सिंह द्वारा थाना आटा में धारा 305 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया कि प्रार्थी के घर से लाखों रुपये कीमत के 135 ग्राम सोने की चोरी हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष आटा अजय कुमार सिंह व स्वाट टीम तथा पुलिस की विशेष टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम भभुवा मोड़ पर दो आरोपियों मिट्ठू उर्फ शिवकुमार तथा अंकित द्विवेदी निवासी गण ग्राम पिपरांया थाना आटा को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके कब्जे से करीब 21 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि 9 ग्राम सोना एक कालपी के सर्राफा व्यापारी को बेचा गया है। चोरी में बेचे गए सोने की रकम के 97 हजार रुपए भी आरोपियों से बरामद किये गये हैं।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। गिरफ्तार आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए इलाकाई न्यायालय में पेश किया गया है।

कालपी का सर्राफा व्यापारी भी घटना की राडार में

कालपी तहसील के पिपरांया गांव में हुई चोरी की घटना में कालपी बाजार के एक सर्राफा कारोबारी पर भी पुलिस नकेल कसने की तैयारी में है। क्षेत्राधिकारी राजेश कमल के मुताबिक चोरी किए गए सोने के 9 ग्राम टुकड़े को बदमाशों ने कालपी के एक सर्राफा व्यापारी को बेचा गया था। उन्होंने बताया कि सर्राफा व्यापारी को बुलाकर पूछताछ की जाएगी तथा विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
इस खुलासा के बाद चोरों में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *