मार्ग दुर्घटना में घायल फैक्टरी कर्मी की कानपुर में हुई मौत


मृतक की डेढ़ माह पहले हुई थी शादी
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। गत सात जुलाई को गांव से ड्यूटी जाते समय बाइक में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घायल युवक की एक सप्ताह बाद कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की शादी डेढ़ पूर्व हुई थी। मृतक फैक्टरी में ड्यूटी करके परिवार का भरण पोषण करता था।
क्षेत्र के दरियापुर ग्राम निवासी पुष्पेंद्र पाल (26) पुत्र विजयपाल बीते सात जुलाई को सुबह कस्बे की उद्योग नगरी में संचालित एक फैक्टरी में ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था। हाईवे पर कुंडौरा गांव के समीप इसकी बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसको सदर अस्पताल से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में इलाज के दौरान रविवार को देर शाम इसने दम तोड़ दिया। सोमवार को दोपहर में शव के गांव आते ही कोहराम मच गया। मृतक दो भाई एक बहन में छोटा था। मां की पूर्व में मौत हो चुकी है। मृतक की गत 22 मई को शादी हुई थी। सुहाग उजड़ जाने से पत्नी अंजु बेसुध हो गई है। पिता विजयपाल,भाई बालेंद्र पाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दोपहर बाद उसका गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर प्रधान आसाराम प्रजापति, कुंडौरा के पूर्व प्रधान अवधेश यादव एडवोकेट,पूर्व प्रधान मंगल पाल,कुंडौरा के प्रधान पति अरविंद प्रताप यादव आदि लोग मौजूद रहे।भाई बालेंद्र ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *